फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress will win elections from strong booths: Dhami

मजबूत बूथ से चुनाव जीतेगी कांग्रेस: धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 03:41 AM IST
विज्ञापन
Congress will win elections from strong booths: Dhami
हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बूथ कांग्रेस, बीएलए गठन की समीक्षा की गई। सात घंटे की गहन चर्चा के बाद जिला प्रभारी और धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि बूथ का मजबूत कार्यकर्ता ही 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहायक होगा। कार्यकर्ता अभी से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन

स्वराज आश्रम में आई हुई बैठक में धामी ने कहा कि आगामी दिनों में प्रत्येक विधानसभा में जाकर वह स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि जिले के लगभग एक हजार पोलिंग बूथों में बूथ कांग्रेस कमेटियों का गठन करीब पूरा हो गया है। कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने कहा कि सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ना है। नैनीताल जिले में डॉ. केदार पलड़िया को चुनाव प्रबंधन समिति का जिला संयोजक घोषित किया। संचालन महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने किया।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
जिला चुनाव प्रबंधन प्रभारी नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, महेश शर्मा, महेंद्र पाल, सुमित हृदयेश, कैलाश पांडे, जया बिष्ट, गोपाल बिष्ट, प्रमोद कॉलोनी, गुरदीप सिंह, तारा सिंह नेगी, रमेश पांडे, बलवंत भूरा, शशि वर्मा, गजेंद्र गौनिया, प्रयाग दत्त भट्ट, सरिता आर्या, दान सिंह भंडारी, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, ललित जोशी, दीपक बल्यूटिया, हिमांशु पांडे, किशोरी लाल, हर्षवर्धन पांडे, नीरज रैक्वाल, महेंद्र रावत आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजीत रावत के भाषणों के बीच हरीश रावत जिंदाबाद के लगे नारे
हल्द्वानी। कांग्रेस की जिला बैठक में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत मंच पर बोलने लगे तो कई कार्यकर्ता हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। उन्होंने करीब पांच मिनट तक जोरदार ढंग से हरीश रावत के पक्ष में नारेबाजी की। रामनगर के संजय नेगी के नेतृत्व में आये लोग नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच संजय नेगी ने भी हरीश रावत के पक्ष में बोलना शुरू कर दिया। रंजीत रावत को काफी देर तक कार्यकर्ताओ की खरीखोटी सुननी पड़ी। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश पांडे की भी रणजीत रावत से कहा सुनी हुई। बाद में रणजीत रावत ने अपना भाषण पूरा किया। इससे पहले रमेश पांडे ने हरीश रावत को सीएम का चेहरा घोषित करने का राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पारित किया।
हरीश धामी को बैंडबाजे के साथ ले गए स्वराज आश्रम’
हल्द्वानी। कांग्रेस जिला बैठक में भाग लेने आये जिला प्रभारी और धारचूला विधायक हरीश धामी को कांग्रेसी ओके होटल से स्वराज आश्रम तक बैंडबाजे और नारेबाजी के साथ ले गए। उन्होंने हरीश धामी का माल्यार्पण भी किया।

रणजीत रावत गो बैक के भी लगे नारे
हल्द्वानी। कांग्रेस जिला बैठक में रणजीत रावत के मंच पर आते ही महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कमला शर्मा समेत कई कांग्रेसियों ने रणजीत रावत गो बैक के नारे भी लगाए। कांग्रेसी रणजीत रावत को सुनना ही नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed