फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress will give tickets to those who work

कांग्रेस काम करने वालों को ही देगी टिकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
Congress will give tickets to those who work
हल्द्वानी। 2022 की तैयारी को लेकर पहली बार हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार बनने पर बूथ स्तर पर काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिलेगा। संगठन स्तर पर भी उसे सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सक्रियता से काम करने वालों को ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट मिलेगा। कोई बड़ा नेता न तो किसी को टिकट दिला पाएगा और न ही किसी का टिकट कटवा पाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वराज आश्रम में प्रदेश, मंडल पदाधिकारियों, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और सेवादल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में सभी को सोच समझकर जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने नेताओं से दो टूक कहा कि ऐसा व्यवहार न करें जिससे बूथ स्तर का कार्यकर्ता अपने को ठगा महसूस करे। कार्यकर्ता के सम्मान के लिए दिल्ली तक लड़ाई लड़नी पड़ी तो पीछे नहीं हटूंगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सलाह और उनसे फीड बैक लेकर ही 2022 के प्रत्याशी तय किए जाएंगे। यह भी कहा कि चुनाव सिर पर आ चुके हैं और बूथ कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। किसान आंदोलन, बेरोजगारी, महंगाई और चौपट अर्थव्यवस्था के साथ ही महिलाओं के सम्मान का मामला प्रत्येक गांव में उठाएं। मुद्दों की कोई कमी नहीं है। सही समय पर सही तरीके से केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलने की जरूरत है। लोगों ने अंग्रेजों को उखाड़ फेंका था तो मोदी और त्रिवेंद्र को उखाड़ने में चंद मिनट लगेंगे। विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता करण महरा, विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामउद्दीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक रंजीत रावत, मनीष खंडूरी आदि ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन

मोदी ने किसानों के आगे टेक दिए घुटने : रावत
हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र और भगत की जोड़ी बनी रही तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। कहा कि मोदी को कोई नहीं जीत सकता यह धारणा बन गई थी मगर 40 दिनों से किसानों के आगे सब हार मान हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। महिला कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ब्लॉक और जिला स्तर के कार्यकर्ता महिलाओं को अपमानित करने की बात घर-घर तक पहुंचाए। कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही इसलिए संघर्ष की आदत कम हो गई है। युवाओं के लिए अच्छा मौका है कि मौके पर चौका लगा दें और अपने को साबित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट : इंदिरा
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों को 2022 में टिकट मिलेगा। मौजूदा सरकार में डीएम, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट नहीं सुन रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आई तो यह अधिकारी आपके घर तक आएंगे। युवा जो जोश यहां दिखा रहे हैं अगर ऐसा ही जोश बूथ स्तर पर दिखाया तो कांग्रेस कोसत्ता में आने से कोई नहीं रोक पाएगा जिसको टिकट मिले उसको एकजुट होकर लड़ाएं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के बाद अब रावत सबसे वरिष्ठ हैं।
किसान सम्मान निधि में बढ़े स्तर पर हुआ भ्रष्टाचार : प्रीतम
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2017 में नारा दिया था कि जीरो टालरेंस मगर आज तक लोकायुक्त का पता नहीं है। एनएच 74 की आज तक सीबीआई जांच नहीं हो सकी। किसान सम्मान निधि में बढ़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। मुख्यमंत्री के ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। किसानों की ऋण माफी का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था मगर किसान कृषि बिल को लेकर इतनी सर्दियों में आंदोलन कर रहे हैं। अगले वर्ष 2022 आ जाएगा और दोगुनी आय का कहीं अता पता नहीं है।
यह रहे मौजूद
प्रकाश जोशी, हरीश दुर्गापाल, डॉ. महेंद्र पाल, विजय सारस्वत, सुमित हृदयेश, नारायण पाल, दीपक बल्यूटिया, महेश शर्मा सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, हेमेश खर्कवाल, मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, विक्रम रावत, सरिता आर्या आदि थे।
जोशी के लिए मंच पर नहीं लगी थी कुर्सी, बिफरे
हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के लिए अग्रिम पंक्ति में कुर्सी नहीं लगाई गई थी। जोशी अग्रिम पंक्ति में कुर्सी न देखकर नाराज हो गए। कुछ देर अग्रिम पंक्ति में रंजीत रावत के पास बैठे और फिर उठकर पीछे चले गए। एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने उन्हें मनाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी। दोनों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। इसके बाद जोशी और महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के बीच कहासुनी हुई। जोशी ने छिम्वाल को नसीहत भी दी। जोशी ने पूरे मामले की शिकायत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से की। कुछ देर बाद जोशी मंच दूसरी पंक्ति में नेताओं के लिए लगाई गई कुर्सी पर जाकर बैठ गए। जोशी को संबोधन के लिए भी नहीं बुलाया गया। प्रदेश प्रभारी को छोड़कर किसी भी बड़े नेता अपने संबोधन में उनका नाम नहीं लिया।
प्रदेश प्रभारी के सारथी बने सुमित
हल्द्वानी। एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के देवेंद्र यादव के सारथी बने। हृदयेश प्रदेश प्रभारी का वाहन चला रहे थे और प्रदेश प्रभारी उनके बगल में बैठे थे। प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बेस अस्पताल के पास ही उनको कंधे पर बैठाकर स्वराज आश्रम तक ले गए। इस बीच जोरदार नारेबाजी भी हुई।
बूथ इकाइयों का होगा सत्यापन
हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने 2022 की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। प्रत्येक विधानसभा की जिम्मेदारी सचिवों को दी गई।
यादव ने स्वराज आश्रम में देर रात तक चली बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श किया। तय किया गया कि बूथ इकाइयों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही पुराने कांग्रेसियों के घरों पर बोर्ड (नेम प्लेट) लगाई जाएगी और उनके घरों पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। उपाध्यक्षों को एक-एक जिला दिया गया है जबकि बड़े जिलों में (जहां महानगर भी है) महासचिव या महामंत्रियों को भी जिले की जिम्मेदारी दी गई। 70 सचिवों को 70 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई। सचिव के ऊपर पूरे विधानसभा क्षेत्रों की पूरी जिम्मेदारी होगी। सचिवों को जिले से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों से समन्वय बनाते हुए काम करना होगा। जहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नहीं हैं वहां जिम्मेदारी सौंपनी होगी। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी अगर नहीं बनी है तो उसको बनवाने की जिम्मेदारी भी होगी। विधानसभाओं में जाकर बैठक कराने से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं तक से संवाद करना होगा जिनको जिम्मेदारी दी गई है उनको स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का विवरण लाने के साथ ही कहां जिले और बूथ की इकाई का गठन हुआ है या नहीं इसका विवरण भी एक माह में देने को कहा गया।
कालाढूंगी में किया प्रदेश प्रभारी का स्वागत
हल्द्वानी। कालाढूंगी चकलुवा और त्रिमूर्ति मंदिर हिम्मतपुर तल्ला में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा के साथ अन्य कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, पूरन खनी, कानू बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोहरा, प्रदीप नेगी, भानू पडलिया आदि थे।
जब पूर्व सीएम को देनी पड़ी सफाई
हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने जब बूथ कार्यकर्ता को सम्मान देने और सरकार आने पर न भूलने की हिदायत बड़े नेताओं को दी। प्रदेश प्रभारी का भाषण समाप्त होने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत को सफाई देनी पड़ी। कहा कि मेरी सरकार में कोई भी अगर किसी काम के लिए धनराशि स्वीकृत कराने आया तो निराश नहीं लौटा। अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए विभिन्न पेंशन योजनाएं शुरू की।

दुर्गापाल की जीत तय
हल्द्वानी। विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता करण महरा ने पूर्व काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल की सहजता के बारे में बताया। मंच से ही एलान कर दिया कि 2022 में उनको विधायक बनने से कोई नहीं रोक सकता। कहा कि उनकी जीत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed