फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress hoisted the flag in three bodies of Nainital district

Nikay Chunav: नैनीताल जिले के तीन निकायों में कांग्रेस ने फहराया परचम, सात में से दो पर बीजेपी को मिली जीत

Sun, 26 Jan 2025 11:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 26 Jan 2025 11:17 AM IST
सार

भाजपा को नैनीताल जिले के सात में से छह निकायों में करारी हार का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी मेयर सीट पर जीत ने ही लाज बचाई। तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Congress hoisted the flag in three bodies of Nainital district
उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस चुनाव में भाजपा को नैनीताल जिले के सात में से छह निकायों में करारी हार का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी मेयर सीट पर जीत ने ही लाज बचाई। तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि दो नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को पटखनी दी। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा को जिले में तीन सीटें गंवानी पड़ी हैं। जबकि कांग्रेस न केवल दो सीटें बचाए रखने में सफल हुई, बल्कि एक सीट और बढ़ा ली। 

विज्ञापन


हल्द्वानी में कांग्रेस का सपना चकनाचूर
हल्द्वानी नगर निगम में मेयर के चुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही प्रतिष्ठा का सवाल बनाया था। भाजपा ने यहां हैट्रिक लगाकर कांग्रेस के निगम में पहुंचने के सपने को चकनाचूर कर दिया। इससे पहले लगातार दो बार भाजपा के डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला मेयर रहे।
विज्ञापन


नैनीताल में खेवनहार बनीं खेतवाल
नैनीताल में पिछले बार कांग्रेस के सचिन नेगी जीते थे। इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी सरस्वती खेतवाल पार्टी की खेवनहार बनीं और भाजपा की जीवंती भट्ट को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर में अकरम से पार नहीं पा पाई भाजपा
रामनगर में इस बार कांग्रेस ने किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया। पिछली बार यहां कांग्रेस के मोहम्मद अकरम चुनाव जीते थे। इस बार भी इस सीट पर मोहम्मद अकरम ने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा के मदन जोशी को हरा दिया। अकरम की लगातार यह चौथी जीत है। तीसरे स्थान पर निर्दलीय भुवन पांडे रहे।

भीमताल में फिर भी जीती कांग्रेस ही
भीमताल पालिका में कांग्रेस को लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इससे पहले यह नगर पंचायत थी और तब कांग्रेस के टिकट पर देवेंद्र चनौतिया चुनाव जीते थे। इस बार सीमा टम्टा ने भाजपा की कमला आर्या को पटखनी दी।

भवाली में दिलचस्प मुकाबले में जीती कांग्रेस
नगर पालिका भवाली में भाजपा अपनी सीट नहीं बचा सकी। यहां हुए दिलचस्प मुकाबले में कांग्रेस के पंकज आर्या ने भाजपा के प्रकाश आर्या को मात्र चार वोट से हराया। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संजय वर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेश पांडे को हराया था।

कांग्रेस ने लालकुआं में सीट खोई
लालकुआं में कांग्रेस अपनी सीट बचाने में सफल नहीं हुई। लालकुआं नगर पंचायत में इस बार भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कांग्रेस की अस्मिता मिश्रा को हराया। भाजपा यहां तीसरे स्थान पर रही। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस प्रत्याशी लाल चंद्र ने भाजपा प्रत्याशी अरुण प्रकाश वाल्मीकि को हराया था।


कालाढूंगी में भाजपा पर भारी पड़ी बगावत
नगर पालिका कालाढूंगी में भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कत्यूरा ने चुनाव जीता। रेखा ने यहां कांग्रेस की भावना सती को हराया। पिछले चुनाव में यहां भाजपा को जीत मिली थी लेकिन इस बार बगावत के चक्कर में भाजपा तीसरे स्थान पर सरक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed