फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conflict By Wildlife in Munsyari

नामिक में भालू के हमले में फारेस्टर डिगर राम गंभीर घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Conflict By Wildlife in Munsyari
शिलिंग- खर्तोली में भालू के आतंक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तल्ला जोहार के नामिक गांव में गश्त कर रहे फॉरेस्टर डिगर राम को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को फॉरेस्टर डिगर राम अन्य साथियों के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे भालू ने हमला कर दिया। साथ में मौजूद लोगों ने किसी तरह भालू को भगाया। भालू ने डिगर राम के मुंह, नाक को फाड़ दिया है।
विज्ञापन

रेंजर लवराज सिंह पांगती ने बताया कि नामिक में संचार सेवा नहीं होने से समय से जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि डिगर राम का एसटीएस हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगापानी तहसील में भालू का आतंक
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत शिलिंग-खर्तोली में भालू के आतंक से लोग परेशान हैं। भालू ने गोठ में बंधे इंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह के बैलों को मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed