फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conduct Kumaoni curriculum in schools from class one to five

कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में संचालित करें कुमाऊंनी पाठ्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Conduct Kumaoni curriculum in schools from class one to five
भीमताल में योग दिवस को लेकर बैठक लेते डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक ली। कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को चयनित करें और उन्हें आवश्यक शिक्षण सामग्री व कोचिंग दिलाने में मदद करें। पर्वतीय जनपदों के छात्र-छात्राओं को उनके गृह जनपद में ऑनलाइन माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ डा. संदीप तिवारी से कहा कि जिन विद्यालयों में फर्नीचर नहीं है, उन्हें चिह्नित करें और जनपद के स्कूलों को शत प्रतिशत फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्लान में प्रस्ताव भेजें। बीईओ से कहा कि जिले के चार पर्वतीय ब्लॉक ओखलकांडा, बेतालघाट, धारी और रामगढ़ के कक्षा एक से पांच तक विद्यालयों में कुमाऊंनी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराकर कक्षाएं संचालित करें जिससे क्षेत्र में कुमाऊंनी भाषा का प्रचलन बढ़े। स्कूली पाठ्यक्रम में उद्यान कृषि से संबंधित विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें ताकि वे भविष्य में कृषि क्षेत्र में कार्य करना चाहें तो उन्हें उक्त दो विषयों के संबंध में आवश्यक जानकारी बनी रहे। इस दौरान डीईओ गोपाल स्वरूप भारद्वाज, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, बीईओ मान सिंह भीमताल, भूपेंद्र भास्कर, अंशुल बिष्ट, कमलेश्वरी मेहता, अश्वनी रावत, चक्षुपति अवस्थी, बंदना रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed