फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complete the work on time, will be difficult if not

समय पर करें काम पूरा, नहीं तो होगी मुश्किल

Tue, 28 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 28 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Complete the work on time, will be difficult if not
स्टड‌ियम में व‌ित्तमंत्री - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स स्टेडियम की धीमी प्रगति पर सोमवार को वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी समय पर काम पूरा करें, नहीं तो मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते। जब काम करोगे तो पैसे मिलेंगे। निर्माण एजेंसी के अधिकारी ने अक्तूबर तक काम पूरा करने की बात कही है। 
विज्ञापन


सोमवार को हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आईं वित्त मंत्री स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचते ही भड़क गईं। उन्होंने तुरंत सहायक निदेशक अख्तर अली से यूपी निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाने को कहा। प्रोजेक्ट मैनेजर सीके सकलानी के पहुंचते ही उन्होंने काम की धीमी प्रगति के बारे में पहुंचा। साथ ही, सख्त लहजे में स्टेडियम का काम पूरा होने की तिथि भी पूछी।
विज्ञापन


सकलानी ने कहा कि मैडम अक्तूबर तक काम पूरा हो जाएगा। इस पर इंदिरा हृदयेश ने कहा कि समय पर काम पूरा कर दो, नहीं तो सबके लिए मुश्किल होगी। काम समय पर पूरा करोगे, तभी तो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अन्य नई चीजें मंगाई जाएंगी। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि अब तक निर्माण एजेंसी को आठ करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने सकलानी को स्पोर्ट्स हॉस्टल का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक अख्तर अली ने वित्त मंत्री को स्टेडियम के बारे में अन्य जानकारी भी दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed