{"_id":"6a417634faece1593b02255c","slug":"complete-the-tender-process-before-the-rains-kaida-nainital-news-c-418-1-shld1006-7980-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले पूरी करा लें टेंडर प्रक्रिया : कैड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले पूरी करा लें टेंडर प्रक्रिया : कैड़ा
Mon, 29 Jun 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को धारी के अनर्पा, अनोठी, पोखरी, सकदीना, देवनगर, पलड़ा, सरना गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने, क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही कराने, बरसात से पहले बंद कलमठ और नालियों को सही कराने की मांग की। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से बरसात से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर समस्या हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के समय जेसीबी को सड़कों के किनारे खड़े रखने और आपदा से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। संवाद
विज्ञापन