फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complaints will be resolved soon from the control room in Jal Sansthan

जलसंस्थान में कंट्रोल रूम से जल्द होगा शिकायतों का निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Complaints will be resolved soon from the control room in Jal Sansthan
हल्द्वानी। पेयजल उपभोक्ताओं के साथ अब जलसंस्थान के अधिकारी और कर्मचारी समस्या के समाधान को लेकर टालमटोल नहीं कर सकेंगे। पेयजल उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के लिए जलसंस्थान दफ्तर में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। कंट्रोल रूम में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक नियमित रूप से कर्मचारी ड्यूटी पर रहेगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों को दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के अभियंता को बताएगा। यह कंट्रोल रूम सालभर काम करता रहेगा। उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 05946-220776 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

ईई ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का नियमित रूप से समाधान कराने के लिए शुक्रवार को ईई दफ्तर में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। ईई संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अक्सर उपभोक्ताओं की शिकायत आ रही थी कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जेई को बताया, लाइनमैन को बताया मगर कुछ नहीं हुआ। अब लोगों की शिकायतों पर नियमित रूप से कार्रवाई कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतें संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को नोट कराई जाएंगी और उनसे उन समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को कहा गया है। शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी संबंधित अभियंता को कंट्रोल रूम और ईई को भी देनी होगी, ताकि कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतों के निस्तारण का भी रिकॉर्ड रखा जा सके। ईई ने बताया कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed