फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complaints on the arrival of officials, fierce sloganeering

अधिकारियों के न आने पर भड़के फरियादी, जमकर नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Complaints on the arrival of officials, fierce sloganeering
तहसील दिवस के अवसर पर जन समस्याओं को लेकर हल्‍द्वानी तहसील में प्रदर्शन करते इंदिरा नगर व राजेंद
हल्द्वानी। तहसील दिवस पर अधिकारियों के न आने पर नाराज फरियादियोें ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तहसीलदार ने फरियादियों को नारेबाजी करने से रोका तो उनके साथ जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

तहसील दिवस पर विभिन्न विभाग के अधिकारी या कर्मचारियों के न आने का फैशन हो गया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के न आने पर जवाब तलब नहीं किया जाता है। पूर्व पार्षद शकील सलमानी ने कहा कि इंदिरा नगर बड़ी सड़क और नवीन मंडी से शनि बाजार को आने वाली सड़क विगत कई वर्षों से टूटी पड़ी है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण आए दिन कोई न कोई चोटिल होता है। इंदिरा नगर वार्ड नंबर 32, 30 और 33 में पिछले कई वर्षों से पेयजल की समस्या है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर में लंबे समय से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। राजकीय इंटर कालेज और प्राइमरी पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों को पानी नहीं मिल पा रहा है। बच्चों को मिड डे मील नहीं मिल पा रहा है। सलमानी ने राजकीय इंटर कालेज परिसर में ट्यूबवेल लगवाने की मांग की। नवीन मंडी परिषद के अंदर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की। साथ ही गंदा नाला साफ कराने की भी मांग की। राष्ट्रीय पारिवारिक सुरक्षा लाभ योजना के तहत विधवाओं को 20 हजार रुपये अनुदान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वकील अहमद, शब्बू खां, मकसूद अंसारी, असगर अली, नसीर मियां, अंबर अली आदि थे। दूसरी ओर कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि मुख्य मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। गंभीर रोगियों को बीपीएल राशन कार्ड बनाने में लगी रोक हटे। राजपुरा में विद्युत तारों को शिफ्ट किया जाए। राजपुरा में सीवन लाइन निर्माण की मांग भी रखी। इस दौरान सचिन राठौर, चंपा सक्सेना, सतीश पाल, इकबाल अंसारी, पायर महेश्वरी आदि थे।

तहसीलदार पीआर आर्या ने बताया कि उद्यान, पेयजल, मत्स्य, बाल कल्याण, नलकूप, नगर निगम, कृषि और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तहसील दिवस पर आए थे। जबकि अन्य विभाग नदारद थे। बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed