फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   complain due to no rashan but party was going on

कह दिया राशन नहीं मिल रहा, चल रही थी पार्टी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
complain due to no rashan but party was going on
हल्द्वानी। मंगलवार देर शाम शीशमहल में रहने वाले कुछ गौला श्रमिकों ने एसडीएम विवेक रॉय को फोन पर शिकायत की उन्हें वन विकास निगम द्वारा राशन नहीं दिया गया, जिससे उनके भूखे मरने की नौबत आ गयी है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम ने वन निगम के अधिकारियों को बताया। वन विकास निगम के डीएलएम जेपी भट्ट जांच के लिए शीशमहल में शिकायत करने वाले श्रमिकों के घर पर पहुंचे यहां वन निगम द्वारा दिया गया राशन पर्याप्त मात्रा में पड़ा था और शराब के साथ श्रमिक पार्टी मना रहे थे। जेपी भट्ट ने मौके की वीडियो बनाकर श्रमिकों को फटकार लगाई और लिखित में माफीनामा लिया। जेपी भट्ट ने बताया कि माफीनामा और वीडियो जिला प्रशासन को भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed