फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Compensation will be distributed to Jamrani Dam affected people from September 9

Nainital News: नौ सितंबर से जमरानी बांध प्रभावितों को बांटा जाएगा मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Compensation will be distributed to Jamrani Dam affected people from September 9
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जमरानी बांध बनने से ग्राउंड वाटर रिचार्ज होने के साथ आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन का विकास होगा और मत्स्य उत्पादन भी बढ़ेगा। पुनर्वास कार्यों के लिए 215 करोड़ रुपये विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) को हस्तांतरित हो गए हैं। बांध प्रभावितों को नौ सितंबर (सोमवार) से मुआवजा बांटा जाएगा। यह बात कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन


आयुक्त रावत बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में राजस्व और जमरानी बांध परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हल्द्वानी में सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था और बेहतर होगी। हल्द्वानी शहर को 117 एमएलडी पेयजल उपलब्ध होगा। कहा कि वर्ष 2051 में हल्द्वानी और काठगोदाम की अनुमानित जनसंख्या 10.65 लाख को देखते हुए इसका आकलन किया गया है।
विज्ञापन






15 सितंबर से शुरू होगा पहले चरण का काम

परियोजना के डीजीएम बीबी पांडेय ने आयुक्त को बताया कि जमरानी बांध परियोजना के पहले चरण का कार्य 15 सितंबर से शुरू होगा। परियोजना के तहत लगभग 3700 करोड़ से वर्ष 2029 तक बांध का निर्माण कार्य पूरा होना है। पुनर्वास स्थल प्राग फार्म में अवस्थापना कार्य के लिए टाउनशिप विकसित कराने का काम भी एक फर्म कर रही है। सर्वे का कार्य पूरा कर मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। बांध निर्माण के लिए पहले संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। बरसात में कार्य सुचारु रूप से हो, इसके लिए गौला नदी से जल निकासी के लिए दो कॉफर डैम और टनल बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





छह गांवों की 49.71 हेक्टेयर भूमि होगी जलमग्न

जमरानी बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में छह गांवों की 49.71 हेक्टेयर निजी भूमि जलमग्न होगी। इससे 1267 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पुनर्वास नीति के अनुसार डूब क्षेत्र में प्रथम श्रेणी के 213, द्वितीय श्रेणी के 821 और तृतीय श्रेणी के 233 प्रभावित परिवार वर्गीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed