{"_id":"d63dd957625abe7436ed9c6cf4d27724","slug":"come-worship-the-virgo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ करें कन्या पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ करें कन्या पूजन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 21 Mar 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रि में आज से श्रद्धालु मां दुर्गा का पूजन कर सुख, समृद्धि और परिवारजनों की कुशलता की कामना करेंगे, मगर देवी की वास्तविक पूजा तो तभी होगी जब सप्ताह भर पहले लावारिस हाल में मिली चैती को मां की गोद मिली जाएगी।
एक सप्ताह पहले काठगोदाम क्षेत्र में नवजात चैती लावारिस मिली थी। लाल सिंह ने नन्हीं चैती को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल के एनआईसीयू (नैटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया था। उसका उपचार बाल रोग विभाग के एचओडी डा. अजय आर्या ने किया। जांच में उसकी रिपोर्ट सामान्य आई। चैती अस्पताल में बिल्कुल ठीक है। एमएस डा. एके पांडेय ने बताया चैती को अल्मोड़ा शिशु सदन भेजने के लिए शनिवार को एसडीएम को पत्र लिखेंगे। नवजात चैती को मां की गोद मिलने के बाद ही सही मायने में कन्या पूजन होगा।