{"_id":"57a395834f1c1b035c2b8e19","slug":"college-for-three-days-without-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कॉलेज में तीन दिन से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कॉलेज में तीन दिन से पानी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवाबी रोड स्थित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का नलकूप तीन दिन से खराब पड़ा है। इस कारण महाविद्यालय की छात्राओं को तीन दिन से पीने को पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कॉलेज के आसपास के मोहल्लों में भी पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल समस्या से परेशान छात्राओं में काफी आक्रोश है तथा समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नवाबी रोड पर पेयजल समस्या को दूर करने के मकसद से ही महिला कॉलेज परिसर में नलकूप एवं ओवर हैड टैंक बनवाया गया था। लेकिन बीच-बीच में नलकूप खराबी से पेयजल की दिक्कत बनी रहती है।
विज्ञापन
बताते हैं कि तीन दिन पहले महिला कॉलेज में लगे जलसंस्थान के नलकूप में खराबी आ गई थी जिसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लेकिन जलसंस्थान के अधिकारियों ने महिला कॉलेज में नलकूप खराबी से पैदा हुई पेयजल समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
गुरुवार को कॉलेज में पानी की टंकियां सूखी होने पर छात्राओं को पीने को एक बूंद नहीं मिली तथा दफ्तर में भी बोतल में पानी भरकर मंगाया गया।
पेयजल की समस्या को लेकर छात्राओं को हो रही परेशानी को देखते हुए छात्रा संघ अध्यक्ष मनीषा जोशी ने जलसंस्थान अधिकारियों से बात कर पेयजल उपलब्ध कराने को बात की।
छात्रा नेत्री ने कहा कि जब तक नलकूप दुरुस्त नहीं होता है तब तक कॉलेज में टैंकर भेजा जाए। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय ने बताया कि नलकूप तीन दिन से खराब है जिसे दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नवाबी रोड को दूसरी लाइन से पानी की सप्लाई देने के प्रयास भी हो रहे हैं।