फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Coldest night of the year in Mukteshwar

मुक्तेश्वर में इस साल की सबसे सर्द रात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Coldest night of the year in Mukteshwar
हल्द्वानी। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रातें सर्द होने लगी हैं। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से कंपकंपी छूट रही है। मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे गिरकर 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह इस साल का सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान सात डिग्री घटकर 7.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हल्द्वानी दिनभर धूप रही इसके बाद ठंड महसूस की गई। शाम को हवाएं चलने से मौसम में सर्द हो गया। रात को तापमान और नीचे जाने से कड़ाके की ठंड महसूस की गई। हल्द्वानी का तापमान दो डिग्री गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम दो डिग्री घटकर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। नैनीताल का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 22.8 डिग्री, न्यूनतम 3.4 और मुक्तेश्वर का अधिकतम 10.7 और न्यूनतम 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तीन डिग्री और मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शीतलहर के आसार
मौसम विभाग केंद्र देहरादून ने शीतलहर की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार अगले चार पांच दिन शीतलहर और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार से शीतलहर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed