फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   cold winds increased shivering

सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
cold winds increased shivering
हल्द्वानी में ठंड बड़ने के चलते सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते पर्यटक। संवाद
हल्द्वानी। दिसंबर शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। इसके चलते हल्द्वानी में लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। ठंड के कारण सड़क और बाजारों में भीड़ काफी कम रही। उधर नगर निगम ने देर शाम चार जगह अलाव जलाए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही थीं। हवाओं के चलते कोहरा सुबह हल्द्वानी तक पहुंच गया। इससे तापमान में भारी गिरावट हुई। दोपहर दो बजे हल्द्वानी में धूप दिखाई दी। शनिबाजार में भी लोग कम दिखाई दिए।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम ने शहर में शाम तक कहीं भी अलाव नहीं जलाए। इसके चलते रोडवेज, मंगलपड़ाव समेत कई चौराहों पर लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। देर शाम पार्षदों की मांग पर नगर निगम ने केमू स्टेशन, रोडवेज, मंगलपड़ाव और कालू र्साइं मंदिर के पास अलाव जलाए। सफाई निरीक्षक चतर सिंह ने बताया कि रविवार से अलाव की संख्या बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नैनीताल और उसके आसपास क्षेत्रों में शनिवार से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। सुबह और शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बेहाल कर दिया। हालांकि दिन में धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से राहत भी मिल रही है।

नैनीताल में शनिवार को दिन भर धूप खिली रही लेकिन रात में पाला पड़ने के कारण सुबह शाम कड़ाके की ठंड हो रही है। शाम ढलते ही से पाला गिरना शुरू हो गया और रुकरुक कर हवा चलती रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया साथ ही आग भी जलाई। दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लोग हीटर और ब्लोवर का उपयोग करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed