फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cold winds hit the cold

सर्द हवाओं से ठिठुरा हल्द्वानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Cold winds hit the cold
अचानक हुई बरसात से बचने के लिए दौड़ लगाती बच्चियां। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शनिवार सुबह सूर्यदेव के दर्शनभर के बाद मौसम अचानक बदल गया। 6.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिन में 11.30 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई और सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। आधे घंटे बाद बारिश की गति कुछ देर तेज हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 19.3 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी छह डिग्री घटकर 8.5 और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं ठंडी हवा और बारिश के चलते सड़कों पर ठेला लगाने वाले, राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने ठंड से बचने के लिए घरों में हीटर, अलाव का सहारा लिया।

आज और कल भी होगी बूंदाबांदी
हल्द्वानी। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश शुरू हो चुकी है। ठंड और बढ़ेगी। रविवार और सोमवार को भी बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया शनिवार को आद्रता 77 फीसदी रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और घना होने की संभावना है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के अलावा हरिद्वार, पौड़ी के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed