फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CMD of CMD installed Janata Darbar

सीएम के ओएसडी ने लगाया जनता दरबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
CMD of CMD installed Janata Darbar
भीमताल में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्वादत्त भट्ट। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्वादत्त भट्ट ने बृहस्पतिवार को विकासखंड सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में राज्य आंदोलनकारी योगेश तिवारी ने मल्लीताल से सांगुड़ीगांव सड़क पर हो रहे गड्ढों को सही कराने की मांग की। वरिष्ठ नागरिक धर्मानंद जोशी ने पार्किंग, रोडवेज स्टेशन, झीलों का सौंदर्यीकरण कराने, भाजपा नेता लवेंद्र रौतेला ने बेडीगांव में ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे रिंगाल के लघु उद्योग को बढ़ावा देने, भागीरथी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, शरद पांडे ने भीमताल सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन और पैथालॉजी लैब की सुविधा देने, भाजपा नेता दिनेश सांगुड़ी, प्रदीप पाठक, केडी जोशी ने बाईपास चौड़ीकरण, बाईपास में सीवर लाइन निर्माण और थपलिया मेहरागांव से जुड़े क्षेत्रों को शिक्षा क्षेत्र योजना को हटाने, नौकुचियाताल निवासी बिशन पोखरिया ने नौकुचियाताल-भीमताल की टूटी सिंचाई विभाग की मरम्मत कराने, बाहरी बिल्डरों पर कार्रवाई करने, गैस गोदाम में विद्युत और पेयजल कनेक्शन लगाने, संजय पलड़िया ने सलड़ी, खैरोला, हरीनगर और बेरिजाला में जंगली जानवरों से आतंक से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह, भावना मेहरा, रघुवर बिष्ट, जगदीश महतोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed