फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM's effigy blew

भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

Thu, 02 Apr 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 02 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन

पेयजल और बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर बौखलाई भाजपा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कमल नयन जोशी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ब्लॉक कार्यालय के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री बची सिंह रावत ने कहा कि सरकार एक तरफ  ऊर्जा प्रदेश का नारा देती है तो दूसरी तरफ  बिजली की दरों में भारी वृद्धि करने जा रही है। किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि की मार से किसान बेहाल हैं। सरकार पेयजल और बिजली दरों में वृद्धि कर बोझ बढ़ा रही है।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गजराज बिष्ट ने कहा कि सरकार शराब और खनन का निजीकरण कर माफिया को संरक्षण दे रही है। संचालन मंडल महामंत्री नवीन भट्ट और प्रताप बोहरा ने किया। इस दौरान हरेंद्र दरम्वाल, नवलकिशोर जोशी, दीपा भंडारी, विकास भगत, प्रमोद बोरा, सुरेश गौड़, मनोज जोशी, राजेंद्र मेहता, महेश खुल्वे, मदन मोहन जोशी, पूरन सिंह पूना, बीड़ी जोशी, प्रवीण जोशी, नरेश खुल्वे, रमेश जोशी, प्रदीप सैलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंदन बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। बिष्ट ने कहा कि सरकार पेयजल मूल्यों में 15 से 20 प्रतिशत और बिजली दरों में 26 प्रतिशत तक की वृद्धि कर जनता पर अनावश्यक बोझ बढ़ा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों हुकम सिंह कुंवर, विंदेश गुप्ता, रेनू अधिकारी, प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रकाश रावत, मजहर नईम नवाब, डा. अनिल डब्बू, शांति भट्ट, प्रताप बिष्ट, राहुल झिंगरन, नीरज पंत, हरिमोहन मोना, संजय दुम्का, हितेश पांडे, भुवन जोशी आदि थे।

नैनीताल। यहां भी भाजपाइयों ने नारेबाजी और प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पंत पार्क में हुए सभा में वक्ताओं ने वृद्धि का विरोध किया। पुतला फूंकने वालों में मंडल अध्यक्ष विवेक साह, जिला महामंत्री खीमानंद शर्मा, गोपाल रावत, आनंद बिष्ट, नितिन कार्की, शोभित मल्होत्रा, संजय कुमार संजू, दयाकिशन पोखरिया, कैलाश बोरा आदि थे।
चोरगलिया (नैनीताल)। भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष दिनेश खुल्बे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चोरगलिया बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहरा, महामंत्री बहादुर सिंह कार्की, विपिन भट्ट, कमलेश कबडवाल, गौरव भट्ट, हरीश सुनाल, मोहन रैक्वाल, नवीन वर्मा, गणेश बजेठा, भरत रजवार, कमल दुर्गापाल, दीपक सिंह, रविंद्र महतोलिया, पान सिंह मेवाड़ी, प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed