फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami said that BJP will win all five Lok Sabha seats in haldwani

Uttarakhand: पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ही जीतेगी, सीएम धामी ने बताया कारण; जानें क्या बोले राज्य के मुखिया

Wed, 27 Mar 2024 07:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 27 Mar 2024 07:31 AM IST
सार

मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भारी अंतर से जीतेगी। इस बार जीत-हार की चर्चा देश में नहीं हो रही है। इस बार चर्चा 400 पार की चल रही है।
 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami said that BJP will win all five Lok Sabha seats in haldwani
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भारी अंतर से जीतेगी। इस बार जीत-हार की चर्चा देश में नहीं हो रही है। इस बार चर्चा 400 पार की चल रही है।

विज्ञापन

मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने मंडी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आदर्श नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से हुई बातचीत की। कहा कि भाजपा इस बार पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। इस बार भी ऐतिहासिक जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

विज्ञापन

कहा कि चुनाव में चर्चा भाजपा की हार-जीत की नहीं हो रही है, बल्कि चर्चा यह है कि 400 के पार कितनी सीटें आएंगी। देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों में शामिल होने की उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणास्रोत मानते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात काम करते हैं। पल-पल देश सेवा को समर्पित रहते हैं, उसी तर्ज पर हमें भी प्रदेश की प्रगति के लिए काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, भाजपा प्रवक्ता से की मुलाकात; इस होटल में करेंगे रात्रि विश्राम

धामी ने बताया कि मंदिर माला मिशन के तहत बजट आवंटित किया जा चुका है। पहले चरण में 16 मंदिर शामिल हैं, चारधाम की तरह मानसखंड और आदि कैलास यात्रा भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष से भाजपा में आने वालों की लंबी फेहरिस्त है। एक के बाद एक बड़े चेहरे आने को तैयार हैं। बोले- मैंने तो प्रदेश अध्यक्ष से कहा है कि भाजपा में शामिल होने वालों के लिए मापदंड तय किया जाएं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, हरिमोहन अरोरा, शंकर कोरंगा आदि मौजूद रहे। उधर इसके बाद सीएम ने प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने मंगलवार रात हल्द्वानी में ही रात्रि विश्राम किया। बुधवार को वह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होंगे।्र

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की घर वापसी हुई
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर सिंह बोरा ने मंगलवार को घर वापसी कर ली। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आवास में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने चतुर सिंह बोरा को माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान हेम बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed