{"_id":"667116fdd13e37d38e0e33c3","slug":"cm-dhami-made-tea-while-out-on-morning-walk-in-nainital-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में दिखा सीएम का अलग अंदाज: धामी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, खुद ही बनाई चाय...तस्वीरों में देखें नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में दिखा सीएम का अलग अंदाज: धामी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, खुद ही बनाई चाय...तस्वीरों में देखें नजारा
Tue, 18 Jun 2024 10:43 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:43 AM IST
सार
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत नैनीताल के दौरे पर हैं। यहां सीएम मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले, जहां उन्होंने चाय की दुकान पर खुद चाय बनाई और चाय पीने के साथ-साथ अपने स्टाफ को भी पिलाई।
विज्ञापन
सीएम धामी ने चाय बनाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत नैनीताल के भ्रमण पर हैं। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले, जहां उन्होंने बड़ा बाजार, पंत पार्क क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
नैनीताल में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीएम सिंह धामी पंत पार्क क्षेत्र में चाय की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने खुद चाय बनाई और चाय पीने के साथ-साथ अपने सहयोगियों और अपने स्टाफ को भी चाय पिलाई।
विज्ञापन
बच्चों के साथ सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह में आज नैनीताल के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के बाजारों में जाकर स्थानीय व्यापारियों का हाल-चाल जाना। साथ ही नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात कर उत्तराखंड की पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की।
खेलते सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित डीसा खेल मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लंबा समय बिताया और फुटबॉल, बास्केटबॉल खेला। इस दौरान खिलाड़ियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल में रेसिंग ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोटर्फ समेत विभिन्न सुविधा नैनीताल को दिलाने की मांग की।
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में चल रही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर उत्तराखंड मे हॉकी के स्तर को बढ़ाये जाने को लेकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्तराखंड समेत पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई छोटी सी पहल आज विश्वभर में घर-घर में फैल गई है। इस दौरान नेपाल से आए योगाचार्य के दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन