फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cleaning time changed, garbage is spreading in the dumping zone

Nainital News: सफाई का समय बदला, डंपिंग जोन में फैल रहा कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cleaning time changed, garbage is spreading in the dumping zone
हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों के चलते नगर निगम ने हल्द्वानी, भवाली, नैनीताल, भीमताल और लालकुआं नगर पंचायत से कूड़ा उठान का समय का समय बदल दिया है। निगम नौ बजे से पहले और शाम तीन बजे बाद गौला रोखड़ में बनाए अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डाल रहा है। इससे सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक शहर से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार और हल्द्वानी में हो रहे हैं। इसके चलते खिलाड़ी गौला बाईपास होते हुए आ रहे हैं। बाईपास पर ट्रायथलॉन प्रतियोगिता भी हो रही है। इसके चलते नगर निगम हल्द्वानी सहित अन्य निकाय अपने क्षेत्र का कूड़ा गौला रोखड़ में बने अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में सुबह नौ बजे से पहले डाल रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर में तीन बजे से कूड़ा डाला जा रहा है। उधर इससे पहले नगर निगम सुबह से लेकर शाम तक ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालता था। समय बदलने के कारण नगर निगम के कूड़ा घर भर जा रहे हैं। यह कूड़ा सड़क तक आ जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि 15 फरवरी से दोबारा ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने की व्यवस्था पूर्व की भांति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed