फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cleaning staff opened the front, a halt

सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा, काम ठप

Thu, 26 Feb 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 26 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर सफाई व्यवस्था बुधवार दोपहर से ठप हो गई। मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल का कहना है कि गुरुवार को हड़ताली कर्मियों से वार्ता कर मामले का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


संघ ने संविदा कर्मियों को स्थायी करने, एसीपी और ओवर टाइम का भुगतान, संविदा और स्वच्छता समिति के कर्मचारियों के तीन महीने के रुके वेतन का तत्काल भुगतान करने और हर महीने वेतन नियमित समय पर मिलने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर 18 फरवरी को ज्ञापन सौंपा था, पर प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद संघ ने मोर्चा खोलते हुए धरना निगम कार्यालय में शुरू किया। शाखा अध्यक्ष राहत मसीह, मंत्री अशोक राज आदि ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से कर्मियों के हितों की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद आंदोलन करने का ही विकल्प बचा था।  धरने में प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, सुनीता, सुशीला, पिंटू, अनूप कुमार, जगपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन



इधर, सफाई निरीक्षक रतन लाल ने बताया कि बुधवार को सफाई कर्मियों ने दोपहर बाद काम पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed