फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Clashes over charging fees in exhibition parking in haldwani numaish

हल्द्वानी नुमाइश में चली तलवारें: ITI गैंग और दूसरा गुट आमने-सामने, सात पर मारपीट-जानलेवा समेत इन धाराओं केस

Mon, 22 Jul 2024 08:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Jul 2024 08:44 PM IST
सार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में लगी नुमाइश की पार्किंग में शुल्क को लेकर जमकर अराजकता हुई। आईटीआई गैंग से जुड़े युवकों ने दूसरे युवकों के साथ मारपीट की। तलवार से एक युवक पर हमला भी किया गया। पुलिस ने दोनों गुटों से सात पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Clashes over charging fees in exhibition parking in haldwani numaish
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में लगी नुमाइश की पार्किंग में शुल्क को लेकर जमकर अराजकता हुई। आईटीआई गैंग से जुड़े युवकों ने दूसरे युवकों के साथ मारपीट की। तलवार से एक युवक पर हमला भी किया गया। पुलिस ने दोनों गुटों से सात पर नामजद व अज्ञात युवकों पर बलवा, मारपीट, धमकी, जानलेवा हमले की कोशिश व लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

एबीएम स्कूल गांधी आश्रम हल्द्वानी निवासी अजीत सिंह बगडवाल ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को वह कार में चार दोस्तों के साथ नुमाइश देखने गया था। रात 12 बजे वह वापस लौट रहे थे। पार्किंग शुल्क को लेकर देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजा व 15-20 पार्किंग कर्मचारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद तलवारें व चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर तलवार से वार किया गया। इससे उन्हें गंभीर चोट आई। बाकी साथी भी घायल हो गए। उनके साथी लक्ष्मण की तीन तोले के सोने की चेन और एक ब्रेसलेट भी गिर गया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। कहा कि मारपीट करने वाले युवक आइटीआई गैंग के हैं।

विज्ञापन

इधर, दूसरे पक्ष के गैस गोदाम रोड हल्द्वानी निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उसने नुमाइश में पार्किंग का ठेका लिया है। 20 जुलाई को वह पार्किंग शुल्क वसूल रहे थे। तभी गांधी आश्रम निवासी अजीत बगडवाल, करन बगडवाल, अजय कबडवाल, जीतपुर नेगी निवासी लक्ष्मण मंगोलिया, पारस बिष्ट व लामाचौड़ निवासी पीयूष बिष्ट आए और पार्किंग का शुल्क दिए बगैर जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब पार्किंग शुल्क देने को कहा तो कार में बैठा करन बगडवाल उतरा और चाकू से हमला कर दिया। हमले में अभिलाष माहेश्वरी का हाथ कट गया। बाकी युवकों ने भी हमला किया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए अभिलाष की जेब से तीन-चार हजार रुपये निकलकर फरार हो गए। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों की तहरीर पर सात लोगों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। आईटीआई गैंग की संलिप्तता के बाबत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed