{"_id":"60cf788a8ebc3e3231330fab","slug":"civic-aminities-kitchha-news-hld4284128167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला नदी का जलस्तर बड़ने से हो रहा भूकटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला नदी का जलस्तर बड़ने से हो रहा भूकटाव
विज्ञापन
किच्छा में गौला नदी का बड़ा हुआ जल स्तर और सामने हो रहा भूकटाव।
- फोटो : KITCHHA
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मुसलाधार बारिश से गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने गौला तट पर अलर्ट जारी किया है। शनिवार रात को जलस्तर बड़ने से डैम के आसपास के कई गन्ने के खेत पानी से लबालब हो गए। रात को नदी तट पर कई एकड़ जमीन गौला में समा गई।
रविवार को भी दिनभर भूकटाव जारी रहा। बताया जा रहा है कि पपिंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरचरण सिंह, हीरा सिंह आदि किसानों की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गई है। इसके अलावा पुरानी मंडी क्षेत्र में जबरदस्त भूकटाव हो रहा है।
एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल ने बताया कि निचले इलाकों को अलर्ट किया गया है। रात को जलस्तर बड़ गया था लेकिन अब काफी कम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी तट पर ना जाए लेकिन प्रशासन की अपील के बावजूद बड़ी तादाद में लोग नदी तट पर पानी का स्तर बड़ता देखने गौला तट पर पहुंच रहे है। पुरानी मंडी के लोगों ने बताया कि रात को नदी का पानी रपटा पुल के ऊपर से होकर निकल रहा था लेकिन सुबह होते-होते जलस्तर काफी घट गया। (संवाद)

किच्छा में गौला नदी का बड़ा हुआ जल स्तर और सामने हो रहा भूकटाव।- फोटो : KITCHHA
विज्ञापन