फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chitrakoot's Keshav Shivhare became the national president

चित्रकूट के केशव शिवहरे बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot's Keshav Shivhare became the national president
रामनगर (नैनीताल)। इंटरनेशनल पायनियर्स का 52वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुक्रवार को रामनगर में संपन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ संस्थापक संतोष मेहरोत्रा ने किया। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी चित्रकूट के केशव शिवहरे को सौंपी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा दिल्ली के संजय गुप्ता और अजय अग्रवाल को उपाध्यक्ष, रामनगर के नवीन चंद्र तिवाड़ी सचिव, आशीष कुमार शर्मा संयुक्त सचिव, विजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष, महेंद्र केशरवानी छात्र मंत्री, हेम भट्ट चेयरमैन शिक्षा समिति, बीएस डंगवाल, हरीश सनवाल, संदीप अग्रवाल, प्रबोध अग्रवाल, सतीश गुप्ता और दीपक गुप्ता को निदेशक बनाया गया। बाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अधिवेशन में तय किया गया कि आगामी वर्ष में इंटरनेशनल पायनियर्स विभिन्न शहरों में नई शाखाएं गठित करेगा और अपने अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाएगा। नवनिर्वाचित महासचिव नवीन चंद्र तिवाड़ी ने बताया कि आगामी वर्ष में शाखा विस्तार के साथ साथ समाज के निर्बल एवं निर्धन लोगों के सेवार्थ विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगा। इसके तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, निर्धन कन्याओं का विवाह, गर्म वस्त्रों का वितरण, पैसों के अभाव में इलाज न करा पाने वाले लोगों की मदद और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन आदि गतिविधि सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में राकेश अग्रवाल, कमलेश्वर कांत जोशी, अमित मोहन अग्रवाल, नितेश जोशी, आशीष कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह रावत, अशोक माहेश्वरी, हेम भट्ट, अर्जुन जिंदल, गीता जिंदल, दीपा अग्रवाल, प्रीति माहेश्वरी, शालिनी अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अजय कुमार तायल, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीवान कटारिया, हरीश खंतवाल, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed