फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children will no longer be happy studying in the classroom

क्लासरूम में पढ़ाई करने में अब बच्चे बोर नहीं खुश होंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Children will no longer be happy studying in the classroom
हल्द्वानी खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित आनंदम की कार्यशाला में बोलती भावना भंडारी व उपस्थित अध्या
हल्द्वानी। क्लासरूम में पढ़ने में अब बच्चों को न कोई टेंशन होगी और ही बच्चे बोर होंगे। बच्चों को खुशनुमा माहौल में पढ़ाने के आसान तरीके समझाने के लिए शिक्षा विभाग ने आनंदम योजना के तहत कार्य शुरू कर दिया है। खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को दो दिवसीय एक्सपीरियन्सियल लर्निंग (आनंदम) कार्यशाला शुरू हुई। इसमें पहले दिन हल्द्वानी विकासखंड के प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक से लेकर इंटरमीडिएट विद्यालयों के 50 से अधिक प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निदेशक सीमा जौनसारी ने इस योजना की शुरूआत ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह की है। बुधवार को यहां शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि चाहे प्राइमरी की कक्षा हो या फिर इंटर कालेज की कक्षा, किसी भी कक्षा में बच्चों को इस तरह पढ़ाना होगा कि बच्चों को पढ़ाई बोझिल न लगे। डायट के प्रशिक्षकों मनोज कुमार चौधरी, गौरव जोशी और हल्द्वानी विकासखंड से भावना भंडारी एवं डिकर सिंह पडियार ने शिक्षण कार्य के आसान और रुचिकर तरीके बताए। डायट के प्रशिक्षकों ने बताया कि आनंदम पाठ्यक्रम के चार स्तंभों ध्यान देना, विभिन्न गतिविधियों, कहानी तथा अभिव्यक्ति से संबधित गतिविधियों के सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला के पहले दिन प्रशिक्षण की पृष्ठभूमि तथा आवश्यकता और गतिविधि से संबंधित गतिविधियां कराई गईं।
विज्ञापन

ये फायदा होगा
-विद्यालयों में इस कार्यक्रम के लागू होने से विद्यार्थियों को सीखने में आनंद का अनुभव होगा।
- विद्यालय में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनाना होगा ताकि बच्चों को क्लासरूम में पढ़ने में किसी तरह की टेंशन का अहसास न हो।
- बच्चों में मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता विकसित होगी तथा भविष्य में बच्चे अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपना अधिकतम योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया कि बच्चों को इस तरह पढ़ाया जाए कि उन्हें बोरियत न हो और क्लासरूम का माहौल खुशनुमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed