फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children walk ten kilometers to reach examination due to road closure in Betalghat

Nainital: भारी बारिश...सड़क बंद होने से दस किमी पैदल चलकर परीक्षा देने पहुंचे बच्चे, झेलनी पड़ी परेशानी

Fri, 28 Feb 2025 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

बेतालघाट ब्लॉक के रिखोली-हरीनगर-दानखोरी-बनखेता-भड़कीला गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह भारी मलबा आने से सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है। इससे बोर्ड परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Children walk ten kilometers to reach examination due to road closure in Betalghat
मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसलाधार बारिश के कारण बेतालघाट ब्लॉक के रिखोली-हरीनगर-दानखोरी-बनखेता-भड़कीला गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह भारी मलबा आने से सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और यात्रियों के साथ-साथ बोर्ड परीक्षार्थियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण छात्र-छात्राओं को 10 किलोमीटर पैदल चलकर ऊंचाकोट राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जाना पड़ रहा है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। रिखोली इंटर कॉलेज के शिक्षक अमित पाठक ने बताया कि बारिश के कारण रिखोली-हरीनगर मार्ग में कई जगह मलबा गिरा है, जिससे सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि न केवल छात्रों को बल्कि शिक्षकों और यात्रियों को भी इस स्थिति में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान प्रताप बोहरा ने इस समस्या पर चिंता जताते हुए विभागीय अधिकारियों से सड़क को जल्द से जल्द साफ करके आवाजाही शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्याएं बारिश के मौसम में बढ़ जाती हैं और स्थानीय प्रशासन को इसके लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed