फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children need water, department waits for budget

Nainital News: बच्चों को पानी की दरकार, विभाग को बजट का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Children need water, department waits for budget
रजनी मेहता
विज्ञापन

हल्द्वानी। हर घर नल योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की जद्दोजहद की जा रही है। इस पर करोड़ों रुपये का बजट भी खपाया जा रहा है। इसके बावजूद समस्या जस की तस है। बरेली रोड स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में एक माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। बच्चे घरों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। जलसंस्थान से तीन बार पत्राचार किया गया, लेकिन विभाग बजट का इंतजार कर रहा है।

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की पेयजल लाइन से एक माह पूर्व से पानी आना बंद हो गया है। स्कूल अब तक तीन बाद जलसंस्थान को शिकायत कर चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्कूल के निकट दो पेयजल लाइन हैं। स्कूल का कनेक्शन गौला की लाइन से जुड़ा है जो सितंबर से बंद है। दूसरी योजना लटूरिया महाराज आश्रम स्थित नलकूप की है जिससे अब तक स्कूल को कनेक्शन नहीं मिल पाया है। इसके लिए विद्यालय ने जल संस्थान से अनुरोध किया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इसका खामियाजा स्कूल में पढ़ने वाले 526 छात्रों को उठाना पड़ रहा है। शिक्षकों के अनुसार, वर्तमान में हर रोज 150 बच्चों के लिए मिड डे मील बनता है। शिक्षक समेत विद्यालय में 25 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके साथ ही हर माह आयोग की ओर से भर्ती परीक्षाएं भी कराई जाती हैं। इन सबके लिए हर दिन दो हजार लीटर पानी की आवश्यकता होती है। पानी की व्यवस्था न होने से मध्याह्न भोजन करने वाले बच्चों को घरों से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन


------------
स्कूल की पेयजल लाइन चोक होने से कई दिन से पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान से तीन बार पत्राचार किया जा चुका है, इसके बावजूद अब तक पानी नहीं मिल पाया। 25 कर्मचारी और 526 बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। टैंकरों के माध्यम से पानी मंगाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नवीन आर्या, प्रधानाचार्य, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी।
------------
विद्यालय में पानी नहीं आने की सूचना जल संस्थान को दी थी। लाइन को खुदवाने के बाद भी लाइन में पानी नहीं आया। लटूरिया बाबा आश्रम परिसर से लाइन देकर पेयजल किल्लत को दूर किया जा सकता है। - मोहन सिंह बोरा, प्रबंधक महात्मा गांधी इंटर कॉलेज।



जलसंस्थान की ओर से पेयजल लाइन की जांच की गई है। लाइन पुरानी होने के चलते मरम्मत होनी है। बजट आने के बाद ही नई लाइन का निर्माण कार्य हो पाएगा।

- प्रमोद पांडे, सहायक अभियंता, जल संस्थान।


-=---------------
फुटकुआं पीएचसी में पेयजल किल्लत

हल्द्वानी। फुटकुआं स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी नहीं मिलने से आपातकालीन सेवाएं और परिसर में रहने वाले कर्मियों को परेशानी हो रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पेयजल समस्या को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अधिकारी और जल संस्थान के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।



पेयजल किल्लत की समस्या बताने जल संस्थान पहुंचे बुजुर्ग
हल्द्वानी। आदर्शनगर में पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर बुजुर्गों के शिष्टमंडल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने ईई रविशंकर लोशाली को दिए ज्ञापन में कहा कि अंतिम छोर होने के चलते उनके क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाता है जिससे उन्हें हर रोज पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा श्याम विहार स्थित नलकूप का कनेक्शन आदर्शनगर में दिया जाए जिससे पानी का प्रेशर बन पाएगा। ज्ञापन देने वालों में आदर्शनगर वार्ड-50 से हेमचंद्र पांडे और मोहन चंद्र जोशी मौजूद रहे। संवाद

नलकूप की मरम्मत का कार्य जारी
हल्द्वानी। आदर्शनगर के नलकूप की मरम्मत का कार्य सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान जल संस्थान की ओर से टैंकरों के माध्यम से प्रभावित लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया गया। जल संस्थान के एई रविंद्र कुमार ने बताया कि नलकूप की मोटर बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द क्षेत्र में नलकूप के माध्यम से आपूर्ति को सुचारु कराया जाएगा। संवाद



दिल्ली की टीम ने की जल संस्थान के टैंक का किया निरीक्षण

हल्द्वानी। जल संस्थान परिसर के लीकेज हो रहे टैंक का सोमवार को दिल्ली से आई जांच टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने टैंक के लीकेज को जांचा। अधिशासी अभियंता रवि शंकर लोशाली ने कहा कि टीम निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही टैंक की मरम्मत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed