{"_id":"6147a3398ebc3eb50202b444","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-kosi-in-gargia-ramnagar-news-hld438550357","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्जिया में कोसी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्जिया में कोसी में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद से परिवार सहित रामनगर घूमने आए दस वर्षीय बालक की गर्जिया में कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। झूलापुल से करीब आधा किमी दूरी पर बालक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुध बाजार मानपुर मुरादाबाद निवासी वसीम अपनी पत्नी नेहा, बहनोई शादुल जफर, उसकी पत्नी जैनब, भाभी नगमा पत्नी शरफुद्दीन उर्फ बबलू, नगमा के बेटे फरदीन और मो. अली के साथ रामनगर घूमने आए थे। वह सुबह ट्रेन से रामनगर पहुंचे। इसके बाद रामनगर में बैराज और अन्य स्थान पर घूमने के बाद गर्जिया के झूलापुल पर पहुंचे।
रविवार शाम करीब चार बजे झूलापुल के पास अचानक दस वर्षीय मो. अली का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया, जिसे परिजनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह नदी की तेज धार में बह गया। परिजनों ने सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से करीब आधा किमी दूर मो. अली का शव बरामद किया। परिजन बचने की उम्मीद में पुलिस के साथ रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया हालांकि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। बताया गया कि मो. अली का पिता शरफुद्दीन उर्फ बबलू राजमिस्त्री हैं, जो परिवार के साथ नहीं आए थे।