फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chief Minister Dhami did rafting in the waves of Mahakali

Nainital News: मुख्यमंत्री धामी ने महाकाली की लहरों में की राफ्टिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami did rafting in the waves of Mahakali
महाकाली की लहरों में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर महाकाली (शारदा) नदी में राफ्टिंग का लुत्फ भी उठाया। लाइफ इन एडवेंजर संस्था के प्रबंधक विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा ने सीएम को राफ्टिंग कराई। टनकपुर-जौलजीवी मार्ग में चरण मंदिर से 11 किमी. की राफ्टिंग कर मुख्यमंत्री बूम घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि सितंबर में महाकाली नदी में पहली बार नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक पर्यटन में टनकपुर और महाकाली नदी देश में ही नहीं विश्व के नक्शे में उभरेगी। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की राफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए सरकार ने 50 लाख का बजट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि दर्शन को आने वाले श्रद्धालु तीर्थयात्रा के साथ ही राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन



हॉट एयर बैलून और पैरा मोटर एडवेंचर का भी शुभारंभ

टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में हॉट एयर बैलून और पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टनकपुर को साहसिक खेल का हब बनाने की दिशा में एक और नई शुरूआत है। उन्होंने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को इस तरह की गतिविधियों की जिले के अन्य स्थानों पर भी शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को भी इससे जोड़ा जाए ताकि युवा साहसिक गतिविधियों से जुड़ सकें। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed