फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chief Justice Cup Golf Tournament kicks off; 58 players participating.

Nainital News: मुख्य न्यायाधीश कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंफ, 58 खिलाड़ी ले रहे भाग

Sun, 14 Jun 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Justice Cup Golf Tournament kicks off; 58 players participating.
नैनीताल। उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की ओर से लोकभवन गोल्फ क्लब नैनीताल में आयोजित मुख्य न्यायाधीश कप गोल्फ टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने टी ऑफ कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें उच्च न्यायालय के अलावा अन्य उच्च न्यायालयों के अधिवक्ता, न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी समेत 58 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बार व बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य रहता है। उन्होंने नैनीताल गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक सुंदरता की भी सराहना की। आयोजकों के मुताबिक शनिवार को बच्चों के एवं सुपर सीनियर के बीच मुकाबले हुए। रविवार को अधिवक्ता एवं न्यायाधीशों के बीच ओपन एवं निर्धारित वर्ग में मुकाबले होंगे। इस मौके पर न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह समेत उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी ने भी शॉट लगाए। मौजूदा खिलाड़ियों ने तालियों से अभिवादन किया। उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष रावत ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण होगा। इस मौके पर सालसा के सदस्य सचिव प्रदीप मनी, राज्यपाल के विधिक सलाहकार कौशल किशोर शुक्ला, रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल श्रीवास्तव, प्रधान निजी सचिव गुरप्रीत सिंह, ओएसडी भूपेंद्र सिंह साह, अधिवक्ता प्रभाकर जोशी, ललित बेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये खिलाड़ी ले रहे भाग
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, अधिवक्ता विनायक पंत, राहुल वर्मा, रवि अग्रवाल, मुकेश वशिष्ठ, आशुतोष गुप्ता, सुनील कुमार, स्वस्तिक सिंह, करन मेहरा, दिव्यांश प्रताप, सौरभ अधिकारी, डॉ. सीएस जोशी, डॉ. एमएस पाल, न्यायमूर्ति जेसी एस. रावत, न्यायमूर्ति बीएस वर्मा, टीपी. सिंह, न्यायमूर्ति जैनेंद्र कुमार रांका, पुनीत बिंद्रा, कर्नल एचएस शर्मा, एसके. शर्मा, सतराज सिंह, दीपक सहरावत, संदीप जसुजा, अनिरुद्ध कौशल, आमिर यादव, राजीव कटारिया, तहाफ बैंस, कुंवर एनएस. रौतेला, शिखर, अक्षय प्रधान, सहजाद लोहार, नीलाक्षी चौधरी, तूर दविंदर, कमलेश सिंह, सुचित्रा जोशी, याना त्यागी, वर्षिता साह, निखिल साबरी, तन्मय तिवारी, सिद्धांत मनराल, अलभ्य सिंह रावत, आयुष्मान साह, वासु वशिष्ठ, नित्यंत नैथानी, बीरेंद्र एस. अधिकारी, योगेश पचोलिया, बीएमपीएस मेर, प्रमोद बेलवाल, पंकज जोशी, डॉ. मनोज गोरकेला, शोभित जोशी, अविदित नोलियाल, रुशांक पीएस सिजवाली, रिदित नैथानी, कुंवर एमएस रौतेला, विजेंद्रिया तोमर।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed