{"_id":"618ad8f2914ee7068378f97e","slug":"chhath-worship-place-lit-up-with-the-lamp-of-reverence-haldwani-news-hld4440442172","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के दीपक से जगमगाया छठ पूजा स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के दीपक से जगमगाया छठ पूजा स्थल
विज्ञापन
हल्द्वानी में छठ पूजा स्थल पर दिए जलाते लोग। संवाद
हल्द्वानी। मंगलवार शाम खरना शुरू होने से पहले रामपुर रोड स्थित छठ स्थल पर 19 वेदियों पर दीपक जलाए गए। पूरा छठ पूजा स्थल आकर्षक रोशनी से जगमगाया हुआ है।
मंगलवार को लोगों ने उपवास रखने के बाद शाम को खरना के प्रसाद के रूप में गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर के साथ दूध, चावल का पिट्ठा और घी चुपड़ी रोटी खाई। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया गया।
आज छठी मैया की पूजा और सूर्य को अर्घ्य देंगे भक्त
हल्द्वानी। छठ पर्व का मुख्य दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को होता है। यह तीसरा दिन 10 नवंबर को है। इस दिन छठ प्रसाद बनाया जाता है। प्रसाद के रूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू बनाए जाएंगे। शाम को बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाकर व्रती के साथ परिवार तथा पड़ोस के लोग डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठव्रती तालाब या नदी किनारे सामूहिक रूप से अर्घ्य दान संपन्न करेंगे। सूर्य को जल और दूध का अर्घ्य दिया जाता है तथा छठी मैया की प्रसाद भरे सूप से पूजा की जाती है।
विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
हल्द्वानी। छठ पूजा को लेकर एसटीएच के पास बुधवार को पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस रूट डायवर्ट करेगी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कोतवाली में छठ कमेटी के अध्यक्ष श्रीकृष्ण शाह, उपाध्यक्ष शंकर भगत, सचिव सुरेश भगत आदि के साथ बैठक में यह जानकारी दी। (माई सिटी रिपोर्टर)