{"_id":"59c6c9da4f1c1bae688b6247","slug":"chen-looti-from-old-age-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में वृद्धा से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में वृद्धा से चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में वृद्धा से चेन लूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उचक्के ने रामा मंदिर मार्ग में घर के चबूतरे से अंदर जा रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। मौके पर पहुंची पुलिस वहां लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिसमें एक युवक कैद हुआ है लेकिन अंधेरा होने के चलते उसका चेहरा साफ नहीं आ पा रहा है। पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर उचक्के की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शहर के प्रतिष्ठ कपड़ा व्यापारी का घर रामा मंदिर मार्ग अग्रवाल सभा के सामने है। शाम सात बजे घर की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुशीला जिंदल अपने घर के बाहर खड़ी थीं, जैसे ही वह चबूतरे से घर में प्रवेश करने लगीं कि तभी एक उचक्का घर में घुसा और पीछे से आकर उनके गले में करीब तीन तोला सोने की चैन छीनकर भाग गया। परिजनों ने शोर मचाया तो खत्री सभा भवन के पास खड़ा युवक भी उसके पीछे भागा, लेकिन रामा मंदिर से नीचे उतरा आरोपी काली मंदिर की ओर भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस वहां लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। मोहल्लेवासियों ने भी आक्रोश व्यक्त किया। बताया कि इसी गली में बालिका इंटर कॉलेज भी है, जिसमें सुबह, छुट्टी के समय असामाजिक तत्व पैदल, बाइक से घूमते रहते हैं। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शहर में नाकेेबंदी कर दी गई है। दावा किया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन