फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Check one thousand patients did not get treatment in STH

एक हजार मरीजों की एसटीएच में नहीं हुई जांचें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Check one thousand patients did not get treatment in STH
हल्‍द्वानी मे‌डिकल कॉलेज में एनएमसी का विरोध करते छात्र। अमर उजाला
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने के कारण खून संबंधी जांचें बंद हो गई हैं। मंगलवार को एक हजार मरीजों की खून संबंधी जांचें नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री की दो मशीनें हैं। मशीन के पाइप में लीकेज होने के कारण मंगलवार को खून की जांच ठप हो गई। ओपीडी में आए मरीजों की जांचेें नहीं हो सकी और उनको बाहर से जांचें करानी पड़ी। एसटीएच में ओपीडी और आईपीडी में मिलाकर एक दिन में लगभग एक हजार मरीजों की जांचें होती हैं। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कहा कि दोनों मशीनें खराब है। इंजीनियर को सूचना दी गई है। एक-दो दिन में मशीन ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ये जांचें नहीं हुई
= ब्लड शुगर, सोडियम, पोटेशियम, एसजीओटी, एसजीपीटी, बिलरोबिन, ब्लड यूरिया, क्रिटनाइन, लिपिड प्रोफाइल, लिपास आदि।
डॉ. पंत महिला अस्पताल में करेंगे अल्ट्रासाउंड
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में लंबे समय से चल रहा रेडियोलाजिस्ट का संकट जल्द खत्म हो जाएगा। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने अपने स्तर से पहल करते हुए डॉ. कुमुद पंत को भेजा है। बताया कि डॉ. पंत महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करेंगे साथ ही कोटाबाग में भी अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएमसी बिल का किया विरोध
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज के छात्राओं ने मंगलवार को एनमीसी बिल का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने एनमीसी बिल का पोस्टर बनाकर उसे आग के हवाले कर दिया। एनएमसी बिल मेें किए गए परीक्षा के प्रावधान का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान हिमांशु पुनेठा, शुभम भोला आदि थे।

रामनगर के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू
रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में एक साल बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो गया है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मंगलवार सुबह अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने खुद भी अल्ट्रासाउंड कराया, इसके बाद मरीजों के अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए। पहले दिन दस अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed