फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chargesheet to be filed this week in Nitin Lohani murder case

नितिन लोहनी हत्याकांड: इसी सप्ताह कोर्ट में दाखिल होगी चार्जशीट, कई अहम सबूतों के साथ पेश की जाएगी रिपोर्ट

Wed, 01 Apr 2026 10:30 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 01 Apr 2026 10:30 AM IST
सार

हल्द्वानी के नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बैलिस्टिक रिपोर्ट और चश्मदीद गवाहों के आधार पर चार्जशीट तैयार कर अभियोजन को सौंप दी है।

विज्ञापन
Chargesheet to be filed this week in Nitin Lohani murder case
मृतक नितिन लोहनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट अभियोजन को सौंप दिया है। इसमें सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाह के बयान, पोस्टमार्टम व बैलिस्टिक रिपोर्ट सहित कई सबूत शामिल किए हैं। चार्जशीट को देखने के बाद अभियोजन पक्ष यदि कोई और दस्तावेज मांगेगा तो उसे उपलब्ध कराना होगा। इसी सप्ताह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा सकती है।

विज्ञापन

हत्यारोपी पार्षद अमित सिंह बिष्ट और सह आरोपी उसका बेटा जय बिष्ट इस वक्त जेल में हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल पुलिस ने लिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आवाज से मिलान कराने के लिए इसे चंडीगढ़ केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि पुलिस का मानना है कि उसके पास पर्याप्त सबूत है।

विज्ञापन

यह है मामला
चार जनवरी की रात जज फार्म निवासी नितिन लोहनी (24) पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी अपने दोस्त कमल भंडारी के साथ गौलापार लौटते वक्त पार्षद अमित बिष्ट के बेटे जय से मिलने उसके घर के सामने पहुंचा। कमल ने डोरबेल बजाई। बालकनी में आए पार्षद अमित बिष्ट ने बंदूक से फायर झोंक दिया। एक गोली के 50 से ज्यादा छर्रे नितिन लोहनी को पीठ पर लगे थे जबकि कमल भंडारी भाग गया। इस घटना के बाद हल्द्वानी का माहौल गरमा गया था। भाजपा का मंडल अध्यक्ष होने के कारण अमित सिंह बिष्ट को सत्ता पक्ष का संरक्षण मिलने का भी आरोप लगा था। बाद में भाजपा ने उसे बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट में सबूत पर्याप्त

- नितिन के शरीर से मिले 60 से ज्यादा छर्रे और घर की खिड़कियों पर मिले 50 छर्रों की बैलिस्टिक रिपोर्ट।

- दो नाली बंदूक से ही चली थी गोली। इस तथ्य को मजबूत करते हुए बैलिस्टिक रिपोर्ट।

- अमित बिष्ट के घर से बरामद डीवीआर में सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग दिखना।

- एक सीसीटीवी फुटेज में जय का पिस्टल लेकर घायल नितिन के पीछे दौड़ना।

- सीसीटीवी फुटेज की आवाज का आरोपियों की आवाज से मिलान।

- चश्मदीद कमल भंडारी का मौके पर मौजूद होना और गवाही देना।

- हत्या को आत्मरक्षा में परिवर्तित करने की साजिश के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य होना।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मामला
नितिन के पिता कैलाश चंद्र लोहनी ने मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेटे के हत्यारों कोर्ट सख्त से सख्त सजा दे। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। इधर जजफार्म की पार्षद रेखा बिनवाल ने भी पीड़ित पिता की मांग के आधार पर मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की



आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। वॉयस सैंपल की रिपोर्ट सप्लीमेंट्री है। अभी चार्जशीट अवलोकन के लिए अभियोजन को दिया गया है। इसी सप्ताह इसे कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने मजबूत विवेचना की है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed