फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chaos in MBPG, crowd chased and beat a student in front of police

Nainital News: एमबीपीजी में बवाल, भीड़ ने पुलिस के सामने छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Chaos in MBPG, crowd chased and beat a student in front of police
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में जुलूस निकालने के दौरान छात्रनेताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए छात्र काॅलेज परिसर के कक्ष में घुसा तो भीड़ ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और मारपीट की। सुरक्षा में तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस के सामने कॉलेज में दो घंटे तक अराजकता का माहौल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज परिसर में एबीवीपी के समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी और निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी कमल बोरा ने अपने-अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान दोपहर डेढ़ बजे दोनों गुट बास्केटबाल मैदान के पास आमने-सामने आ गए। इस बीच समर्थकों में हाथापाई हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर जुलूस में शामिल छात्र-छात्राओं ने भागकर जान बचाई। इस दौरान छात्र विशाल चौधरी को पीटा गया। किसी तरह उसने कॉलेज के कक्ष में घुसकर अपनी जान बचाई। वहां भी उससे मारपीट हो गई। एबीवीपी के समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी का आरोप है कि दूसरे गुट के जुलूस में धान मिल के कई बाहरी लोग शामिल थे। उन्होंने मारपीट कर माहौल खराब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी का आरोप है कि एबीवीपी के प्रत्याशी के जुलूस में आईटीआई गैंग के सदस्य शामिल थे। मुख्य गेट से एक पूर्व नेता के इशारे पर अराजक तत्वों को काॅलेज में एंट्री दी गई। काॅलेज में जिस समय हंगामा हुआ उस वक्त एसएसआई महेंद्र प्रसाद और भोटियापड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार परिसर में मौजूद रहे। उनके सामने ही अराजकता और मारपीट होती रही। छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि एक महिला पुलिस कर्मी छात्र को बचाती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed