{"_id":"57741c044f1c1b5f1879c99a","slug":"champion-with-18-gold-made-birla-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":" 18 स्वर्ण के साथ बिड़ला नैनीताल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 स्वर्ण के साथ बिड़ला नैनीताल बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिड़ला विद्या मंदिर में चल रही दो दिवसीय अखिल भारतीय इंडियन पब्लिक स्कूल कांफ्रेंस ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 18 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य पदक लेकर बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा जीडी बिड़ला मेमोरियल रानीखेत ने 4 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य पदक जीतकर दूसरे तथा राजकुमार कालेज राजकोट ने दो स्वर्ण, 9 रजत तथा 3 कांस्य पदक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल विभाग के उप निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट व विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, एमएल साह बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा साह ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में 14 आयु वर्ग में 27-29 किग्रा भार वर्ग में बिड़ला स्कूल नैनीताल के लविश कंबोज ने स्वर्ण तथा राजकुमार कालेज राजकोट ने रजत पदक हासिल किया। 17 आयु वर्ग के तहत 52-53 किग्रा भार वर्ग में बिड़ला रानीखेत के निर्मल सिंह बिष्ट ने स्वर्ण, राजकोट के फैजल ने रजत पदक जीता। इसी आयु वर्ग में 56-60 किग्रा भार वर्ग में संस्कार वैली स्कूल भोपाल के शिखर ने स्वर्ण, राजकोट के कुणाल ने रजत पदक जीता। इसी वर्ग में 60-64 किग्रा भार वर्ग में राजकोट के क्लेटन ने स्वर्ण तथा बिड़ला नैनीताल के लक्की जोशी ने रजत पदक जीता।
इसी वर्ग में 64 किग्रा भार वर्ग में बिड़ला स्कूल नैनीताल के किशन यादव ने स्वर्ण, बिड़ला रानीखेत के आदित्य ने रजत पदक जीता। अब सभी स्वर्ण पदक विजेता स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे पूर्व प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने सभी अतिथियों व टीमों के कोच आदि का स्वागत किया। इस मौके पर वित्त व लेखा प्रबंधक संजय गुप्ता, बीएस बिष्ट, पृथ्वीराज किरौला, लीला बिष्ट, ललित आर्या, केएस गडिया, एनएन मिश्रा, वीपी राय, जतिन ग्रोवर, विजय व कमल, टीसी भट्ट, एनएन मिश्रा, वीपी राय आदि ने सहयोग दिया। संचालन बीएस बिष्ट ने किया।