फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Champawat Bageshwar the beat

बागेश्वर ने चंपावत को हराया 

Tue, 19 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 19 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
 Champawat Bageshwar the beat
फुटबाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 उत्तराखंड सुपर लीग फुटबाल मैच में बागेश्वर एफसी काफल की टीम ने कड़े संघर्ष के बीच चंपावत हिल्स को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। बागेश्वर के नाइजीरियन खिलाड़ी चार्ल्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि लीग के चेयरमैन विरेंद्र सिंह रावत ने उन्हें सम्मानित किया। 
विज्ञापन


एफटीआई के मैदान में चंपावत हिल्स की टीम ने टॉस जीतकर साइड लेते हुए बागेश्वर एफसी काफल को किक ऑफ का मौका दिया। पहले हाफ में बागेश्वर टीम के नाईजीरियन खिलाड़ी चार्ल्स ने 37वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों ने एक दूसरे पर गोल करने की कोशिश की लेकिन अंत तक सफलता नहीं मिल सकी। मैच में दिल्ली से आए केआर भाकुनी रेफरी थे।
विज्ञापन


इस दौरान मैच कमिश्नर जितेंद्र सिंह, यूएसएल का ऑब्जर्वर शंकर लाल, उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के नियुक्त पदाधिकारी महेंद्र सिंह फर्सवाण, अमित जोशी, शरद, राजेंद्र मेहरा आदि थे। लीग मैच के दूसरे दिन व्यवस्था नहीं होने के कारण मैच देर से शुरू हुआ। यहां लाउडस्पीकर की आवाज भी लोगों को साफ सुनाई नहीं दे रही थी। इसी कारण मैच का मजा किरकिरा हो गया। दर्शकों की संख्या भी काफी कम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के चार खिलाड़ी नहीं खेल सके 
हल्द्वानी। एफटीआई मैदान में दोनों टीमों में यूपी के चार खिलाड़ी भी खेलने के लिए आए थे, लेकिन अनापत्ति प्रमाण पत्र नही होने के कारण ऑब्जर्वर ने उनको नहीं खेलने दिया। इसको लेकर कुछ खिलाड़ी काफी गुस्से में दिखे और उनकी आयोजकों से बहस भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed