{"_id":"5e3b1f8b8ebc3ee58e16bf7b","slug":"chamoli-and-dehradun-will-fight-for-the-finals-haldwani-news-hld37238293","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली और देहरादून में होगी फाइनल की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली और देहरादून में होगी फाइनल की जंग
विज्ञापन
हल्द्वानी हिमालय क्रिकेट ग्राउन्ड हरिपुर नायक में आयोजित टी 20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में खि?
हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, स्टेट प्रेस क्लब और दर्पण समिति की ओर से आयोजित टी-20 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में चमोली और देहरादून में जंग होगी। दोनों ही टीमों ने बुधवार को अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
हिमालया क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मैच चमोली और हल्द्वानी के बीच हुआ जिसमें चमोली ने हल्द्वानी की टीम को 40 रन से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच विकासनगर और देहरादून के बीच हुआ जिसमें देहरादून ने विकासनगर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर मानसी जोशी मैच की मुख्य अतिथि रहेंगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव शोएब अहमद सिद्दकी, गिरीश मेलकानी, मुकेश बेलवाल, चंदन सिंह किरौला, विशाल विनायक, जूही चुफाल, प्रियंका मेहरा, मीनाक्षी आर्य, प्रिया कर्नाटक, मनीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।