फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chamoli and Dehradun team in next cycle

मुस्लिम युवतियों के ऐपण को मिली सराहना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chamoli and Dehradun team in next cycle
रामनगर ब्लॉक ऑफिस में चले रहे ऐपण प्रशिक्षण शिविर में ऐपण चित्रण दिखाती युवतियां। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। सर्वधर्म संभाव की मिसाल कायम कर रामनगर में छह मुस्लिम युवतियों ने ऐपण कला में न सिर्फ अपना हुनर दिखाया बल्कि शाबासी भी पाई। मौका था 21 दिवसीय ऐपण कला ट्रेनिंग के समापन का। आयोजन ब्लॉक सभागार में जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

ऐपण प्रशिक्षक बलविंद्र कौर और मीनाक्षी खाती ने बताया कि 25 युवतियों के ग्रुप में छह मुस्लिम युवतियां भी रही। इनमें तबसुम, सुमायला, फरहा नाज, कहकशां, दिलशाद और गुलिस्तां शामिल हैं। यह प्रशिक्षण भीमताल, नैनीताल, भीमताल के बाद रामनगर में हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि विलुप्त होती हमारी लोक कला संस्कृति के संवर्द्धन की डीएम सविन बंसल की पहल सराहनीय है।
आज रिजॉर्ट, बड़े-बड़े मॉल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ऐपण चित्रण का इस्तेमाल हो रहा है। इससे महिलाएं रोजगार व स्वरोजगार के रूप में अपना कर अपना व अपने परिवार की आर्थिक स्तिथि को मजबूत कर रही है। बालिकाओं को ज्येष्ठ ब्लॅाक प्रमुख संजय नेगी और जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए। कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश गुर्रानी, जिला उद्योग केंद्र के पीएन टम्टा, निर्मला संस्था के संजीव भटनागर, शिव कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed