{"_id":"5e39ce0e8ebc3ee5cb233106","slug":"chamoli-and-dehradun-team-in-next-cycle-haldwani-news-hld372238939","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 महिला क्रिकेट टूर्नामेंटः चमोली और देहरादून की टीम अगले चक्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 महिला क्रिकेट टूर्नामेंटः चमोली और देहरादून की टीम अगले चक्र में
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, स्टेट प्रेस क्लब और दर्पण समिति की ओर से आयोजित टी-20 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन चमोली और देहरादून की टीमों ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। शिक्षा, खेल मंत्री अरविंद पांडे आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। हिमालया क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच नैनीताल और चमोली के बीच खेला गया जिसमें चमोली ने सात ओवर में दो विकेट गंवाकर जीत दर्ज की।
दूसरा मैच देहरादून और हरिद्वार के बीच हुआ जिसमें देहरादून ने 13 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। तीसरे मैच में चमोली ने विकास नगर की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, एसडीएम विवेक राय,उच्च शिक्षा उन्नयन समिति अध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, डा. जेएस खुराना, पार्षद प्रमोद तोलिया, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी आदि मौजूद रहे। बुधवार को चमोली और हल्द्वानी सहित तीन अन्य टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
40 रन बनाए, चार विकेट लिए
चमोली की टीम की अंजू तोमर ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। उन्होंने 40 रन की नाबाद पारी खेली और गेंदबाजी में जौहर दिखाते हुए चार विकेट लिए।
20 साल का अंतर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता, पांडे
। खेल व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना था कि बीसीसीआई को प्रदेश में मान्यता मिलने में 20 वर्ष का समय लगा, इस समयावधि में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का हनन हुआ है। खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए इस समय के अंतर को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। इसे पूरा करने के लिए सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को ऊंचे स्तर पर ले जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का प्रयास है कि 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों में देश के लिए उत्तराखंड का खिलाड़ी पदक लेकर लौटे। इसकी तैयारी के लिए विदेशों से कोच बुलाने की योजना भी तैयार की गई है। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए खेल मंत्री का कहना था कि पूर्व में स्टेडियम को पीपीपी मोड पर देने में कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी लेकिन अब खेल विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही स्टेडियम को पीपीपी मोड पर देकर यहां वनडे या टी-20 मैचों का आयोजन कराया जाएगा।