फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chaitra Navratri

देवी पूजन के साथ निकली कलश यात्राएं

Sun, 22 Mar 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 22 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri

नवरात्र के पहले दिन देवी पूजन के साथ जगह जगह कलश यात्राएं निकाली गई। देवी के जयकारों से देवी मंदिर गूंज उठे। लोगों में उत्साह देखा गया।

विज्ञापन


जगदंबानगर स्थित मंदिर में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आचार्य बल्लभ पाठक ने अग्नि स्थापन, गणेश पूजा के बाद मां गायत्री की पूजा कराई। पूजन में आशू जोशी सपत्नीक मौजूद रहे। पूजा के लिए महिला मंडल ने मंदिर से रानीबाग तक भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान मनोज पांडे ने रामकथा पर ब्याख्यान दिया। मां भद्रकाली सेवा समिति द्वारा लक्ष्मी गार्डेन से कलश यात्रा निकाली। इसके बाद यहां शतचंडी यज्ञ किया गया।
विज्ञापन


यहां व्यास सतीश चंद्र लोहनी ने श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन किया। समिति 24 और 25 मार्च को यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का कार्यक्रम आयोजित की है। नर्वदेश्वर महादेव मंदिर किशनपुर गौलापार में कलश यात्रा के बाद श्रीराम कथा का संगीतमय कार्यक्रम किया गया। गौलापार से सैकड़ों महिलाओं ने रानीबाग से पवित्र जल लेकर कथा व्यास पं. तारादत्त जोशी को दी। यहां जलाभिषेक किया गया। यहां 31 मार्च तक प्रवचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलकंठ ग्रामोद्योग एवं पर्यावरण विकास समिति के कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष विशंभर कांडपाल,भाष्कर, लीलाधर उप्रेती सहित काफी लोग उपस्थित रहे। विश्व हिंदुू परिषद बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी ने हिंदूओं के नए वर्ष पर मिष्ठान वितरित किया। यहां नगर संयोजक, वशिष्ठ भारद्वाज, मनोज देवल, महेंद्र शर्मा, विनोद राकेश भट्ट उपस्थित रहे। इसी प्रकार शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेंद्र नागर के नेतृत्व में कालूसिद्ध मंदिर के सामने कार्यक्रम किया गया। मंदिर के महंत कालू गिरी महाराज ने तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह, सुनील गुप्ता, अशोक सिंधी, प्रमोद आर्या सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed