{"_id":"5a08ab124f1c1b60678bacd4","slug":"celebration-of-great-mission-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेट मिशन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेट मिशन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
ग्रेट मिशन स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट, स्कूल की चेयरमैन मंजुला श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बटरफ्लाई डांस, बॉलीवुड डांस, सेव द वाटर डांस, इंडियन क्लासिकल फ्यूजन, जीवन के पांच तत्व, महिला शक्ति पर आधारित नृत्य, नाटिका, भांगड़ा, एरोबिक डांस, शिव तांडव, कृष्ण की रासलीला, नृत्य नाटिका खासी सराही गई।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भाजपा मनोज पाठक, सेवानिवृत्त एएसपी टीडी वैला ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। स्कूल प्रबंधन ने लॉयल्टी पुरस्कार भी बांटे। संगीता पुरी, सुजीत रंजन ने संचालन किया। वहां स्कूल के निदेशक प्रणय श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, अलोकिता श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्या अंशु अग्रवाल, पंकज पंत, हिमांशु जोशी, अनूप नायक, राजीव तिवारी, जितेंद्र रमोला, सरोज भट्ट, कुसुम बिष्ट, मोनिका सोनी, मनप्रीत कौर, सरिता जेटली, मधु कपूर, नितिन जोशी, ललित ध्यानी, गुरप्रीत कौर, सुजीत नायक, प्रकाश मठपाल, सिकंदर आजम आदि थे।
विज्ञापन