{"_id":"604bedea8ebc3e58fc5fe394","slug":"celebration-in-bhagat-s-native-village-by-becoming-a-cabinet-minister-haldwani-news-hld417974297","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री बनने से भगत के पैतृक गांव में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री बनने से भगत के पैतृक गांव में जश्न
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत
भवाली (नैनीताल)। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से उनके पैतृक गांव भक्तूड़ा के लोगों में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि भगत के मंत्री बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
हल्द्वानी निवासी बंशीधर भगत का जन्म भीमताल ब्लॉक के भक्तूड़ा गांव में हुआ था। वह लंबे समय तक इसी गांव में रहे। शुरुआत से राजनीति में सक्रिय रहे भगत बाद में हल्द्वानी चले गए। लोगों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पैतृक गांव में आने पर बंशीधर भगत का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया जाएगा। गांव के पंडित प्रकाश भगत, मदन मोहन दुर्गापाल, तुलसी देवी बताती हैं कि बंशीधर भगत भले ही राजनीतिक जीवन में व्यस्त रहे हों मगर पैतृक गांव से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा।
गांव में होने वाले कार्यक्रमों और सुख-दुख में वह समय निकालकर हमेशा पहुंचते हैं। उन्होंने गांव के लोगों से संपर्क बनाए रखा। गांव से जुड़े व्यक्ति का कैबिनेट मंत्री बनना क्षेत्र के लिए गौरव का पल है। युवा उद्यमी संजीव भगत ने कहा कि भगत को क्षेत्र के विकास के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।