भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव में जीवन वर्षा कला संगम समिति की ओर से आयोजित विंटर कैंप में रविवार को उमंग प्रिपेट्री स्कूल में दादा-दादी दिवस मनाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों पेश किए गए और केक काटकर दादा और दादियों को सम्मानित किया गया। दादियों ने भी अपने डांस से खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण करने के लिए आगे आने को कहा और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी। समारोह में समिति सचिव प्रगति जैन, अध्यक्ष वर्षा आर्या, नीशा खान, शीला रौतेला, धनी मेहरा, उमा आर्या, मुन्नी भगत, कमला पांडे, जानकी देवी, बीना पांडे, जानकी अधिकारी, मीताक्षी बिष्ट, अतुल भगत, पीयूष कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद