फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CDO of Nainital, Pithoragarh and Chamoli changed in uttarakhand

फेरबदल: नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली के सीडीओ बदले, कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी ट्रांसफर

Thu, 23 Nov 2023 10:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 23 Nov 2023 10:18 AM IST
सार

उत्तराखंड सरकार ने 12 आईएएस समेत 25 अफसरों की कुर्सियां हिला दीं हैं। आईएएस अधिकारी संदीप तिवारी को सीडीओ नैनीताल के पद से हटाकर एमडी केएमवीएन की मूल तैनाती दे दी है। उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। 

विज्ञापन
CDO of Nainital, Pithoragarh and Chamoli changed in uttarakhand
तबादले - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने 12 आईएएस समेत 25 अफसरों की कुर्सियां हिला दीं हैं। देहरादून के नगर आयुक्त मनुज गोयल को अपर सचिव ग्राम्य विकास के पद पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


पीसीएस अफसर वीर सिंह बुदियाल देहरादून नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर भेजे गए हैं। उन्हें अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद से ट्रांसफर किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी भी बदल दिए गए हैं। इनके अलावा कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन


सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली के आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी संदीप तिवारी को सीडीओ नैनीताल के पद से हटाकर एमडी केएमवीएन की मूल तैनाती दे दी है। उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। पिथौरागढ़ के सीडीओ वरुण चौधरी को हरिद्वार नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। पीसीएस अशोक कुमार पांडेय नैनीताल के नए सीडीओ होंगे। उन्हें अपर निदेशक शहरी विकास देहरादून के पद से मुक्त किया गया है। नंदन कुमार को पिथौरागढ़ का सीडीओ बनाया गया है। उनकी जगह मसूरी में डॉ. दीपक सैनी को चमोली डिप्टी कलेक्टर के पद से प्रमोट कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस दिवेश शाशनी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ के पद से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाकर रुड़की भेजा गया है। चमोली के सीडीओ डॉ. नारायण मिश्र को अपर निदेशक शहरी विकास देहरादून के पद पर भेजा गया है। पीसीएस श्याम सिंह को सभी प्रभारों से मुक्त कर रुद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। पीसीएस अनिल गर्ब्याल उत्तराखंड परिवहन निगम का महाप्रबंधक (प्रशासन) व स्टाफ ऑफिसर, राजस्व परिषद के अतिरिक्त प्रभार पर भेजे गए हैं। उन्हें बाकी सभी प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है।


हरिद्वार के नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती जीएमवीएन के महाप्रबंधक बनाए गए हैं। उन्हें उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथारिटी के एसीईओ का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक आशीष भटगांई से निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर का प्रभार हटा दिया गया है। इस पद पर पीसीएस भवान सिंह चलाल को भेजा गया है।

2021 बैच के तीन आईएएस अफसरों को मिली पोस्टिंग
एलबीएसएनएए में जनपद प्रशिक्षण ले रहे 2021 बैच के तीन आईएएस अफसरों को प्रभार दिए गए हैं। वरुणा अग्रवाल को अल्मोड़ा, अनामिका को पौड़ी और आशीष कुमार मिश्रा को पिथौरागढ़ का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed