{"_id":"585059d64f1c1bf05c64a12a","slug":"catch-murder-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी को पकड़ने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बृजेश उर्फ रिंकू की हत्या के आरोपी न पकड़े जाने से आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले का शीघ्र खुलासा कर मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजे की मांग की। इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन का एलान कर एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
मोहल्ला खताड़ी वाल्मीकि कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त पर्यावरण मित्र केला देवी के पुत्र बृजेश उर्फ रिंकू तीन दिसंबर की शाम से घर से लापता था। चार दिसंबर की सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका शव मिला था। तब से वाल्मीकि समाज के लोग उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलित हैं। उन्होंने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
इसमें मामले का खुलासा न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। अन्यथा उन्होंने 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे नगरपालिका प्रांगण से जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
19 से 21 दिसंबर तक क्रमिक अनशन, 22 दिसंबर से बेमियादी सफाई कार्यबहिष्कार का एलान किया है। इस दौरान शाखाध्यक्ष रामभरोसे लाल, राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा, अश्वनी सिद्धार्थ, हर लाल, सुनील कुमार, जॉन मसीह, विकास कुमार, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, मीनू, तारा, तन्नू, अक्षय, सुरेश, रजत, विशाल कुमार आदि थे।