फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case of Forest Crime in Ramnagar

Nainital News: डीएफओ ने बरामद लकड़ी की नपत कराई

Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case of Forest Crime in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। ज्वालावन में लकड़ी की लॉट से लूटपाट के मामले में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ ने ज्वालावन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वन निगम के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार को ज्वालावन क्षेत्र से तस्कर लकड़ियां लूटकर ले गए थे। सूचना पर पुलिस और वन विभाग ने लकड़ियों को गोबरा गांव से बरामद कर लिया था। बरामद लकड़ियाें को ज्वालावन वन चौकी परिसर में रखा गया है। लूट प्रकरण में डीएफओ की ओर से वन निगम पर 30 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। मंगलवार को डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने जांच पड़ताल के लिए वन निगम के अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाया था लेकिन संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे। बाद में डीएफओ ज्वालावन क्षेत्र में जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएफओ ने बरामद हुई लकड़ी की नपत कराई। डीएफओ ने बताया कि वन निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से यह घटना हुई है। ऐसे में जांच पड़ताल कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अब तक वन निगम से तहरीर नहीं मिली है। मामले में वन निगम के आरएम हरीश पाल का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed