{"_id":"604a79f68ebc3e8ca31ac087","slug":"case-filed-against-four-including-husband-for-dowry-harassment-nainital-news-hld417853761","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल निवासी नवविवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कुशिका शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कुशिका ने कहा कि उसकी देहरादून निवासी अंशुल कुमार से 2016 में दोस्ती हुई और 2018 में दोनों ने शादी कर ली। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वालों ने दस लाख रुपये मांगे और उसके जेवर भी ले लिए। बाद में मायके वालों ने किसी तरह से पांच लाख रुपये दिए, लेकिन ससुराल वाले फिर 50 लाख रुपये मांगने लगे। मना करने पर उसे घर से निकाल दिया।
पुलिस के अनुसार कुशिका की तहरीर पर मालवीय नगर देहरादून निवासी पति अंशुल कुमार, सास किरन बाला, ससुर ललित कुमार और जेठ सचिन कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 व 498ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।