फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against 30 unknowns for choking

चक्काजाम करने पर 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 30 unknowns for choking
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने गौलापार में नहर की मरम्मत की मांग को लेकर शुक्रवार को चक्काजाम करने वाले 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मौके पर पहुंचकर मांग का समर्थन किया था। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी में किसी को नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन

गौलापार की क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत की मांग को लेकर पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को हाईवे पर चक्काजाम किया था। जाम के चलते गौलापार बाईपास मार्ग दो घंटे बाधित रहा। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौके पर आधा घंटे तक मौजूद थे। एसडीएम के काफी समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

इस मामले में काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने जाम लगाने वाले 25-30 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने धारा 147, 341, 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान जाम की वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed